मनोरंजन

राजकुमार राव और कृति सेनन की अगली फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में 

 राजकुमार राव और कृति सेनन जल्द ही दिनेश विजान की फिल्म में स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। दोनों इस फिल्म में दूसरी बार साथ में काम करेंगे। अभिषेक जैन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 30 अक्टूबर को फ्लोर पर जाएगी। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में शुरू होगी। दिनेश विजान द्वारा निर्मित और अभिषेक जैन द्वारा निर्देशित इस फिल्म की घोषणा फरवरी में की गई थी। फिल्म में राजकुमार राव और कृति सेनन के अलावा अपारशक्ति खुराना, परेश रावल और रत्ना पाठक शाह भी हैं। यह जानकारी फिल्म एंड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी।
तरण आदर्श ने ट्वीट किया-‘फिल्म की शूटिंग शुरू होगी… दिनेश विजान की अगली फिल्म में राजकुमार राव और कृति सेनन हैं। इसकी शूटिंग 30 अक्टूबर 2020 को चंडीगढ़ में शुरू होगी। इस फिल्म में अपारशक्ति खुराना, परेश रावल और रत्ना पाठक शाह हैं। अभिषेक जैन द्वारा निर्देशित इस फिल्म की टाइटल की घोषणा जल्द होगी।’
https://twitter.com/taran_adarsh/status/1318077853250977792?s=20
राजकुमार राव और कृति सेनन ने इससे पहले 2017 की फिल्म बरेली की बर्फी में स्क्रीन स्पेस साझा किया था। छोटे शहर की प्रेम कहानी को दर्शकों ने पसंद किया था और फिल्म को आलोचकों द्वारा भी सराहा गया था। यह चौथी बार है जब राजकुमार राव दिनेश विजान के साथ  काम कर रहे हैं। अभिनेता ने इससे पहले स्त्री और मेड इन चाइना जैसी फिल्मों में काम किया है। राजकुमार राव और दिनेश विजान की फिल्म रूही अफजान को रिलीज किया जाना बाकी है। यह फिल्म इस साल जून में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण रिलीज को रोक दिया गया है। रूही अफजाना में राजकुमार राव के साथ जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। 
Share:

Next Post

मालाबार नौसैनिक अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया भी होगा शामिल, नवम्बर में आयोजित होने की उम्मीद

Tue Oct 20 , 2020
नई दिल्ली । पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ चल रहे गतिरोध के बीच रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि अगले माह होने वाले मालाबार-2020 के नौसैनिक अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया भी शामिल होगा। इसके अलावा इसमें भारत, जापान और अमेरिका शामिल होंगे। ऑस्ट्रेलिया ने इस अभ्यास में शामिल होने के लिए तीन साल से अधिक […]