
नई दिल्ली। एचडीएफसी के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक ने होम लोन पर ब्याज दर 0.25 फीसदी घटा दी है। बैंक की संशोधित दरें प्रभाव में आ गई है।
बैंक ने एक बयान जारी कर कहा कि होम लोन पर संशोधित नई ब्याज दर 6.90 फीसदी से शुरू होगी। भले ही कर्ज की राशि कुछ भी हो और कर्ज लेने वाला कोई भी काम करने वाला हो। ज्ञात हो कि इससे पहले निजी क्षेत्र के एचडीएफसी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी होम लोन पर ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया था।
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक को भरोसा है कि वह त्योहारी सीजन के दौरान अक्टूबर और नवम्बर में सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के लिए 3 हजार करोड़ रुपये के कर्ज देने का लक्ष्य हासिल करेगा। इसमें से 1,900 करोड़ रुपये कर्ज की मंजूरी पहले ही दी जा चुकी है। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved