img-fluid

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल का निधन

November 25, 2020

नई दिल्ली। गुजरात से राज्यसभा सांसद और कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष रहे वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का आज सुबह निधन हो गया है। 71 वर्षीय अहमद पटेल एक महीना पहले कोरोना से संक्रमित हुए थे। इस बात की जानकारी उन्होंने स्वयं ट्वीट कर दी थी। इसके बाद उनका इलाज मेदांता अस्पताल मे चल रहा था। अहमद पटेल के बेटे फैजल पटेल ने ट्वीट कर कहा कि उनके पिता अहमद पटेल का आज सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर निधन हो गया है। उन्हे 15 नवंबर को मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। 

फैजल पटेल ने ट्वीट कर कहा कि वे बेहद दुख के साथ अपने पिता अहमद पटेल की दुखद और असामयिक मृत्यु की घोषणा कर रहे हैं। फैजल पटेल ने कहा कि 25 नवंबर को सुबह 3.30 पर उनके पिता का निधन हो गया। लगभग एक महीना पहले उनके पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इलाज के दौरान उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया और वे मल्टी ऑर्गन फेल्यिोर के शिकार हो गए। फैजल पटेल ने कहा कि गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। फैजल पटेल ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग कोरोना से जुड़े प्रोटोकॉल का पालन करें और भीड़ भाड़ में जाने से बचें। 

अहमद पटेल तीन बार लोकसभा के सदस्य रहे हैं और 5 बार राज्यसभा के सांसद रहे हैं। अगस्त 2018 में उन्हें कांग्रेस पार्टी का कोषाध्याक्ष नियुक्त किया गया था। पहली बार 1977 में 26 साल की उम्र में भरूच से लोकसभा का चुनाव जीतकर अहमद पटेल संसद पहुंचे थे। हमेशा पर्दे के पीछे से राजनीति करने वाले अहमद पटेल कांग्रेस परिवार के विश्वस्त नेताओं में गिने जाते थे. वे 1993 से राज्यसभा सांसद थे। 

Share:

  • अहमद पटेल के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख

    Wed Nov 25 , 2020
    नई दिल्‍ली ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने ट्वीट कर अहमद पटेल के निधन पर दुख जताया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘अहमद पटेल जी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कई साल बिताए, समाज की सेवा की। उन्हें अपने तेज दिमाग के लिए जाना जाता था, कांग्रेस पार्टी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved