img-fluid

बाबा सिद्दीकी के हत्यारे की सैफ अली खान को धमकी, जांच में जुटी पुलिस

November 19, 2026

डेस्क: बॉलीवुड के सितारों को धमकी मिलने का सिलसिला थमता नज़र नहीं आ रहा है. अमिताभ बच्चन, तुषार कपूर, आयुष्मान खुराना समेत कई सितारों के बाद अब अभिनेता सैफ अली खान को धमकी मिली है. मुंबई पुलिस सूत्रों का दावा है कि राजेनता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में वांटेड आरोपी जीशान अख्तर ने ही सैफ अली खान को ये धमकी दी है. धमकी मिलने की जानकारी मिलने के बाद मुंबई पुलिस एक्टिव हो गई है और जांच में जुट गई है.

राजनेता बाबा सिद्दीकी की फिल्मी सितारों से बहुत करीबी थी. वो हर साल अपनी इफ्तार पार्टी में सलमान खान, शाहरुख खान समेत तमाम फिल्म और टीवी कलाकारों को बुलाया करते थे. 24, अक्टूबर 2024 को मुंबई के बांद्रा में बाबा सिद्दीकी पर हमला हुआ था. बाबा सिद्दीकी अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर थे. रात करीब 9:30 बजे हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद लीलावती अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था.

बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनमोल बिश्नोई, मोहम्मद यासीन अख्तर उर्फ जीशान अख्तर और शुभम लोंकर को मुख्य वांटेड आरोपी घोषित किया गया है. अब सैफ अली खान को धमकी मामले में इन्हीं में से एक जीशान अख्तर का नाम सामने आ गया है.


  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग लंबे समय से सलमान खान को धमकी देता रहा है. उनके घर पर फायरिंग भी हुई थी. उनके अलावा निर्देशक रोहित शेट्टी के घर और कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर भी हमला हुआ. पिछले महीने अभिनेता टाइगर श्रॉफ जब मुंबई में एक फुटबॉल ग्राउंड से बाहर आ रहे थे, तो उनकी गाड़ी पर दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसमें वो बाल-बाल बच गए थे. इस हमले में टाइगर के ड्राइवर और बाहर खड़ा एक शख्स घायल हुआ था.

    टाइगर पर हमले के बाद कई सितारों को धमकियां मिलीं. आयुष्मान खुराना से धमकी देकर फिरौती मांगी गई. ऐसी ही धमकी अभिनेता तुषार कपूर को भी मिली. वहीं अमिताभ बच्चन के घर जलसा को बम से उड़ाने की भी धमकी दी गई, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई. सूत्रों ने ये भी बताया था कि टाइगर पर हमले से पहले आरोपियों ने आमिर खान के घर की भी रेकी की थी. इस मामले में कथित तौर पर रणवीर सिंह और अक्षय कुमार के निशाने पर होने की भी बात सामने आई थी. टाइगर पर हमले के दोनों आरोपियों को करीब 26 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया गया था. वहीं सितारों को धमकी के मामले में भी कुछ गिरफ्तारियां हुई हैं.

    पिछले साल जनवरी में सैफ अली खान के घर में ही उनपर चाकू से हमला हुआ था. चोरी के इरादे से घर में घुसे आरोपी ने रात करीब दो बजे सैफ पर हाथापाई के दौरान चाकू से हमला किया था. इसके बाद वो फरार हो गया था. सैफ को ऑटो रिक्शा में अस्पताल ले जाया गया था. बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था.

    Share:

  • 22 से 24 नवंबर तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, जिले में 1.45 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की

    Thu Nov 19 , 2026
    22 नवम्बर को बूथों पर होगा टीकाकरण, अगले दो दिन घर-घर पहुंचेंगी स्वास्थ्य विभाग की टीमें मंडला। बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिले में 22 से 24 नवंबर 2026 तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का अतिरिक्त चरण आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत जिले में पांच वर्ष तक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved