एक्ट्रेस सना खान ने जब गुजरात के मुफ्ती अनस संग हाल ही में निकाह कर लिया है। तभी से एक्ट्रेस सना खान सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
अब निकाह भी हो गया है और तमाम रस्मों को भी कर लिया गया है. इस वजह से अब क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए सना अपने पति संग कश्मीर की वादियों में इंजॉय करने रवाना हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस की पति संग सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। फोटो में सना और मुफ्ती फ्लाइट में बैठे दिख रहे है। कोरोना काल की वजह से दोनो ने मॉस्क पहन रखा है। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल है जहां पर सना अपने पति के साथ कश्मीर की वादियों में एन्जॉय कर रही हैं। वीडियो में मुफ्ती कहते दिख रहे हैं कि बहुत ठंड है।
View this post on Instagram
बता दें कि, एक्ट्रेस सना खान ने 20 नवंबर को निकाह किया था। लंबे समय तक तो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कोई फोटो तक शेयर नहीं की थी, लेकिन जब उनकी शादी की खबरों ने जोर पकड़ना शुरू किया, तब खुद सना ने कई फोटोज शेयर करना शुरू कर दिया।
एक्ट्रेस ने मेहंदी रस्म की कई फोटोज साझा की थीं। मेहंदी के दौरान सना का लुक काफी चर्चा में रहा था। उन्होने ऑरेंज रंग का लहंगा पहना हुआ था. उनका गेट अप फैन्स को खासा पसंद आ गया था।
वैसे निकाह के बाद से सना सोशल मीडिया पर फिर एक्टिव हो गई हैं वे अपने पति संग कई वीडियो बना रही हैं। हाल ही में वे दोनों एक दूसरे की नजर उतारते हुए देखे गए थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved