
भोपाल । कृषि कानूनों के विरोध में आयोजित भारत बंद का असर मध्य प्रदेश में देखने को नहीं मिलेगा। भारत बंद को लेकर मध्य प्रदेश सरकार पूरी तरह चौकस है। राजधानी भोपाल, इंदौर के अलावा प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में जांच के साथ ही किसान नेताओं पर नजर रखी जा रही है।
मंगलवार को भारत बंद के आह्वान को देखते हुए पुलिस ने चौकसी की तैयारियां पूरी कर ली है। सीमावर्ती थानों में पुलिस बल की संख्या बढ़ा दी गयी है। भारत बंद को कांग्रेस ने समर्थन दिया है। सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस आज प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेगी।
इंदौर, मंदसौर, रतलाम सहित कुछ जिलों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। इंदौर में जबरन बंद कराने पर कार्रवाई होगी। जिले में 200 पुलिसकर्मियों का अतिरिक्त बल लगाया गया है। सभी एडीशनल एसपी अपने क्षेत्र के प्रभारी होंगे। ग्वालियर में पुलिस बंद समर्थकों के सड़कों पर निकलने से दो घंटे पहले मोर्चा संभाल लेगी। 24 स्थाई पिकेट लगाए गए हैं। इसके अलावा 20 से अधिक वाहन शहर में पेट्रोलिंग करेंगे। प्रदेश में पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। दूध और दवा की आपूर्ति सुचारू रूप से चलेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved