उत्तर प्रदेश राजनीति

भाजपा सरकार की गलत नीतियों से जनता परेशान : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता के मद में चूर उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार की गलत नीतियों के चलते जनता को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। यादव ने गुरूवार को कहा कि सत्ताधारियों ने प्रदेश में अवैध खनन कर खुल लूट मचा रखी है। पुलिस प्रशासन और सरकार तीनो ही अपना हिस्सा लेकर चुप्पी साधे बैठी है। कानपुर के बिधनू में सत्ताधारी नेता का रिश्तेदार ग्राम समाज की जमीन पर अवैध खनन करा रहा है।

एक हिन्दू वाहिनी के नेता हाथरस में नकली मसाला बनाने के लिए गोबर भूसे एवं हानिकारण तेल मिलावट करते धरे गए हैं। आगरा में देशी घी की एक नकली देशी घी की फैक्ट्री में जानवरों की चर्बी, हड्डियां, पैर और खुर मिले हैं। भ्रष्टाचार पर जीरों टॉलरेंस की रट लगाने वाले मुख्यमंत्री ने अभी तक लोगों की जिंदगी में मिलावट का जहर घोलने वालों पर एनएसए क्यों नहीं लगाया है।

उन्होने कहा कि सच तो यह है कि प्रदेश में अपराध और अपराधी सत्ता संरक्षित है। यहां जंगलराज है। विपक्षी नेताओं का खुले आम खून बहाया जा रहा है। सोनभद्र में सपा नेता रामभुवन यादव की हत्या की गई है। बकेवर में तो भाजपा के ही एक पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह को जब अपने क्षेत्र में पुलिस की वसूली की खबरें मिलीं तो वही शिकायत करने पुलिस अधिकारियों के पास जाने को मजबूर हुए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लूट, डकैती की वारदातें चरम पर हैं। आगरा में दिनदहाड़े बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर बदमाशों ने 57 लाख रूपए की लूट की। आए दिन ऐसी वारदातें होती है पर भाजपा सरकार और पुलिस आंखे मूंदे बैठी रहती है। सच तो यह है कि समाज में नफरत का जहर घोलने का काम हो या मिलावट का, कोई भी अवैध काम हो हर जगह भाजपाई नेता ही गुनहगार मिलते है। सीमा पर जवान और दिल्ली में किसान शहादत दे रहा है लेकिन मुख्यमंत्री अन्नदाता की ही बदनामी में रूचि ले रहे हैं। भाजपा सरकार सचसच पूछों तो जुल्म में अंग्रेजों से भी आगे निकल गई है।

Share:

Next Post

नेमा के घर हमले में शामिल 2 और धराए

Fri Dec 18 , 2020
इंदौर। भाजपा नेता के घर हुए हमले के मामले में दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों लक्की वर्मा के कहने पर साथ गए थे। दोनों लक्की के ही साथी हैं। छत्रीपुरा टीआई पवन सिंघल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के नाम ऋषभ मूंदड़ा निवासी रेशम गली और इनायत अली निवासी […]