
लंदन। ब्रिटेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी व तीन बार के ग्रैंड स्लैम विजेता एंडी मरे ने ब्रिट्स प्रीमियर लीग टेनिस टूर्नामेंट में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। मरे ने अपने पहले मैच में डेन इवांस को सीधे सेटों में 7-6 (7-5), 6-4 से शिकस्त देकर दो महीनों में अपनी पहली जीत दर्ज की।
मरे ने इसी साल अक्टूबर में जर्मनी के कोलोन में आयोजित किए गए टूर्नामेंट में से नाम वापस ले लिया था। तब से मरे कोर्ट पर नहीं उतरे थे। कोरोना वायरस के कारण मरे ने इस साल इस मैच से पहले सिर्फ सात मैच खेले थे, लेकिन कोर्ट पर वह काफी सहज थे और आसानी से अपना खेल खेल रहे थे। चार दिवसीय टूर्नामेंट ब्रिट्स प्रीमियर लीग लॉन टेनिस संघ द्वारा आयोजित किया जा रहा है जो ग्रेट ब्रिटेन में टेनिस की सर्वोच्च संस्था है जिसका मकसद ग्रेट ब्रिटेन के खिलाड़ियों को 2021 सीजन के लिए तैयार करना है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved