
मेलबोर्न। क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए भारतीय टीम के चयन पर सवाल उठाते हुए कहा कि टीम में इतने बदलाव दर्शाता है कि टीम प्रबंधन ने पहले टेस्ट मैच में की गई गलतियों से सबक नहीं लिया है।
हर्षा भोगले ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए अंतिम एकादश की घोषणा के बाद ट्वीट कर कहा, “बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए टीम में किये भारी परिवर्तन दर्शाता है कि पहले टेस्ट मुकाबले में बहुत सारी गलतियां हुई थी और विशेष तौर पर विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाजों के चयन को लेकर। टीम प्रबंधन को पृथ्वी शॉ में विश्वास दिखाना चाहिए। दो पारियों के बाद शॉ को टीम से बाहर करने का मतलब है कि आप उसे सीखने का समय नहीं दे रहे हैं।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved