img-fluid

रसोई गैस की तत्काल बुकिंग, दो घंटे में मिलेगा सिलेंडर

January 15, 2021


नई दिल्ली। ट्रेन के तत्काल टिकट की तर्ज पर गैस सिलेंडर की भी बुकिंग होगी। दिन में एक टाइम स्लॉट दिया जाएगा। इस अवधि में बुकिंग कराने वाले को दो से तीन घंटे में गैस सिलेंडर मिल जाएगा। इस संबंध में इंडियन ऑइल का प्लान तैयार हो चुका है। अन्य दो तेल कंपनियां भी इसमें शामिल होंगी। दो से तीन दिन में इस पर मुहर लग जाएगी। हालांकि इसके लिए उपभोक्ताओं को सामान्य से थोड़ी अधिक कीमत चुकानी होगी।


  • प्रस्ताव में तत्काल सिलेंडर बुकिंग के लिए फ्लेक्सी रेट रखने की बात कही गई है। सामान्य घरेलू एलपीजी सिलेंडर या कॉमर्शियल सिलेंडर से तत्काल की कीमत थोड़ी अधिक रखी जाएगी। बुकिंग के लिए एक न्यूनतम मूल्य तय किया गया है। इसके बाद कीमत और ऊपर जा सकती है। यानी जल्दी गैस सिलेंडर चाहिए तो सामान्य गैस सिलेंडर से अधिक एक तय कीमत देनी पड़ेगी। अलग-अलग राज्यों के लिए कीमतों में अंतर हो सकता है। बड़े क्षेत्रफल वाले शहरों में अलग-अलग एजेंसियों की तत्काल दरें भी भिन्न हो सकती हैं। इसकी वजह यह है कि इसमें ट्रांसपोर्ट शुल्क भी शामिल होगा। इस साल एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए तेल कंपनियों की ओर से यह दूसरा तोहफा होगा। माह की शुरुआत में ही आईओसी ने मिस्ड कॉल पर गैस बुकिंग की सुविधा शुरू की है।


  • इस तरह होगी बुकिंग
    फिलहाल आईओसी ने मंत्रालय को जो प्लान भेजा है उसमें ऑनलाइन बुकिंग की बात की गई है। इसके अलावा साथ में टोल फ्री नम्बर देने पर भी विचार चल रहा है। इसी हफ्ते यह सबकुछ तय हो जाएगा। इसके बाद सेवा के बारे में मंत्रालय स्तर से घोषणा की जाएगी। इसमें उपभोक्ता को तेल कंपनी की वेबसाइट पर जा कर विकल्प चुनना होगा। इसमें तत्काल का विकल्प चुनकर अपना खाता और मोबाइल नम्बर दर्ज करना होगा।

    Share:

  • गठबंधन से हमेशा नुकसान, यूपी-उत्‍तराखंड में अकेले लड़ेंगे चुनाव : मायावती

    Fri Jan 15 , 2021
    लखनऊ। बीएसपी (BSP) प्रमुख मायावती (mayawati) ने ऐलान किया है कि अगले विधानसभा चुनावों बीएसपी (BSP) किसी से अलायंस नहीं करेगी। मायावती (mayawati) का कहना है कि हमें गठबंधन से नुकसान होता है। उन्‍होंने यह भी कहा कि यूपी (UP) में आगामी चुनाव में बीएसपी की जीत तय है। मायावती ने केंद्र सरकार से किसानों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved