img-fluid

नए कृषि कानूनों के विरोध में आज बड़ौत में होगी किसानों की महापंचायत

January 31, 2021

गाजियाबाद । नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों को धार देने के लिए गांव-गांव जाकर खापें अपनी पंचायतें कर रही हैं। इन पंचायतों में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा के अलावा आंदोलन में सहयोग की तैयारी भी की जा रही है।



  • भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि आज यानी रविवार को बड़ौत में महा पंचायत होगी। इस पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत मौजूद रहेंगे। साथ ही नरेश टिकैत ने बड़ौत की पंचायत के बाद दिल्ली कूच का ऐलान किया है।

    धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि सोमवार को आंदोलन को धार देने के लिए दो बड़ी पंचायतें होंगी। पहली किसान महा पंचायत हरियाणा के जींद में होगी और दूसरी यूपी के बिजनौर में। बिजनौर में होने वाली महापंचायत में भी नरेश टिकैत मौजूद रहेंगे। इन पंचायतों के लिए खाप तैयारी में जुटी हैं और लाखों लोगों के पंचायत में जुटने की संभावना है।

    Share:

  • इजरायल दूतावास धमाका : अलकायदा को भी शक के दायरे में रख रही पुलिस, यह है वजह...

    Sun Jan 31 , 2021
    नई दिल्ली । इजरायल दूतावास के बाहर जिस तरह से आईईडी से धमाका किया गया उसको देखकर पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां अलकायदा को भी शक के दायरे में रख रही हैं। गणतंत्र दिवस से पूर्व 23 जनवरी को अलकायदा ने ईमेल कर हमला करने की धमकी दी थी। इसको लेकर आईबी ने सुरक्षा अलर्ट भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved