
कोलकाता । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता को आधिकारिक तौर पर साहित्य नगरी घोषित करने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। ब्रिटिश काउंसिल ने कोलकाता नगर निगम के सामने यह प्रस्ताव रखा है कि महानगर को सिटी ऑफ लिटरेचर यानी साहित्य नगरी घोषित किया जाए।
कोलकाता नगर निगम सूत्रों ने बताया है कि महानगर के हेरिटेज से संबंधित विभिन्न तथ्यों के आदान-प्रदान के लिए जल्द ही ब्रिटिश काउंसिल के साथ एक मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर होगा। इससे लंदन और कोलकाता के बीच साहित्यिक जुड़ाव मजबूत होंगे।
सूत्रों ने बताया है कि कोलकाता के गठन से पहले भी कई ऐसी इमारतें हैं जिनके बारे में कोलकाता नगर निगम को जानकारी नहीं है। इसकी सूची अंग्रेजी शासन में ही बनी थी और लंदन में प्रिजर्व कर रखी गई हैं। इस समझौते के बाद ऐसी इमारतों के बारे में भी लोगों को विस्तार से जानकारी मिल जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved