img-fluid

मां के अंतिम संस्कार के बाद लखनऊ पहुंचे CM योगी, PM मोदी ने दी सांत्वना

November 21, 2026

लखनऊ। मां के अंतिम संस्कार के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ पहुंच गए हैं। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें इस दुखद घड़ी में सांत्वना दी और दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 89 वर्ष की आयु में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया था।

शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां सीएम योगी ने अर्थी को कंधा दिया और उनके सबसे छोटे भाई महेंद्र मोहन ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई नेता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।


  • सीएम योगी ने किया कार्यक्रम को संबोधित
    इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2015 में पीएम मोदी ने स्किल इंडिया का महाभियान शुरू किया था। इस योजना के माध्यम से भारत की प्रतिभा को प्लेटफॉर्म देना था। ताकि योग्य व्यक्तियों को अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में सबसे अधिक युवा यूपी में निवास करते हैं।

    यह योजना उनके लिए बहुत लाभकारी साबित हुई। यूपी में इस स्किल मिशन अभियान को तेजी से बढ़ाने का काम किया है। यूपी में इस दौरान 17 लाख युवाओं को कौशल विकास माध्यम से प्रशिक्षित करने का काम किया। इसमें से हजारों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का काम किया। प्रदेश की 150 आईटीआई को टाटा के साथ मिलकर बेहतर और आधुनिक बनाने का प्रयास किया। इंडस्ट्री की मांग के अनुरूप यहां पाठ्यक्रम में नवीनता लाई गई।

    Share:

  • कनाडा में दो भारतीय मूल के लोगों की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने बताया टारगेटेड हमला

    Sat Nov 21 , 2026
    नई दिल्ली। कनाडा (Canada) में भारतीय मूल के दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में एक वॉलमार्ट स्टोर के बाहर हुई। पुलिस का मानना है कि यह कोई अचानक हुई वारदात नहीं, बल्कि पहले से निशाना बनाकर किया गया हमला था। शुरुआती जांच में इसका […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved