अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की आगामी फिल्म ‘अतरंगी रे’ जल्द ही दर्शकों के सामने होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री सारा अली खान और साउथ फिल्मों के सुपरस्टार धनुष मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा-‘अक्षय कुमार, (Akshay Kumar) धनुष और सारा अली खान की फिल्म ‘अतरंगी रे’ की रिलीज डेट लॉक हो गई है। यह फिल्म 6 अगस्त 2021 को सिनेमघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक आनंद एल रॉय है। फिल्म की प्रस्तुति भूषण कुमार की टी सीरीज करेगी!’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved