img-fluid

Rajkummar-Janhvi की फिल्म सिनेमाघर में मचाएगी धमाल, पहले दिन कर सकती इतनी कमाई

March 10, 2021

मुंबई। राजकुमार राव (Rajkummar Rao), जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और वरुण शर्मा (Varun Sharma) की हॉरर-कॉमेडी फिल्म रूही (Roohi) 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली मेजर फिल्म है। बीते साल सिनेमाघरों पर रिलीज होने वाली बड़ी फिल्म इरफान खान की ‘अंग्रेजी मीडियम’ थी। यह फिल्म 12 मार्च 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब पूरे एक साल बाद बड़ी फिल्म रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म ने दर्शकों के साथ फिल्म एनालिस्ट को भी काफी उम्मीदें हैं।

रूही राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है। स्त्री ने पहले दिन 7 करोड़ का बिजनेस किया था और अच्छे रिव्यू भी मिले थे। स्त्री देखने के बाद फैंस का उम्मीदें राजकुमार की फिल्म रुही से बढ़ गई हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में कितना कमाल दिखा पाती है ये तो कल ही पता चलेगा।

रिपोर्ट्स की माने तो रूही पहले दिन 3 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। फिल्म का ट्रेलर सभी को बहुत पसंद आया है। इसके साथ ही यह फिल्म महाशिवरात्रि के दिन रिलीज हो रही है। इस दिन की छुट्टी का फिल्म को जरुर फायदा होने वाला है। रूही देखने के लिए ऑडियन्स सिनेमाघरों में वापसी कर सकती है। महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के केस का राजकुमार और रूही की फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ सकता है। साथ ही अभी भी कई राज्यों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमाघर खुल रहे हैं। इसका भी काफी असर पड़ सकता है।

रूही की कहानी एक चुड़ैल की है जिसकी शादी वाले घर पर नजर रहती है। जैसे ही दुल्हे सो जाता है वह दुल्हन को अपने साथ ले जाती है। इस चुड़ैल को भगाने की जिम्मेदारी राजकुमार राव और वरुण शर्मा लेते हैं। दोनों जाह्नवी को किडनैप कर लेते हैं और उसके अंदर से चुड़ैल भगाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। इन सभी के बीच लगता है हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का।

रूही को दिनेश विजन ने निर्देशित किया है। राजकुमार राव और दिनेश विजन इस फिल्म को लेकर पहली बार साथ नहीं आ रहे हैं बल्कि इसके पहले दोनों ने हॉरर- कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री’ में काम किया था। ‘स्त्री’ में राजकुमार राव ही लीड रोल में हमें नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर दिखाई दी थीं। दर्शकों को ये फिल्म बहुत पसंद आई थी। जहां इस फिल्म को सिनेमा से ज्यादा टीवी पर पसंद किया गया।

Share:

  • 'आश्रम 3' की रिलीज डेट पर Bobby Deol ने किया खुलासा, जानें कब होगी रिलीज

    Wed Mar 10 , 2021
    मुबई। अभिनेता बॉबी देओल के डूबते हुए करियर को वेब सीरीज आश्रम से ना सिर्फ सहारा मिला, बल्कि एक बार फिर से बॉबी का सितारा बुलंदियों पर पहुंच गया. बॉबी की इस वेब सीरीज को फैन्स ने खूब पसंद किया. बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) ने सलमान खान (Salman Khan) स्टारर ‘रेस 3’ (Race […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved