img-fluid

Sapna Choudhary के ‘कंजूस पति’ का वीडियो मचा रहा धूम

March 14, 2021

मुंबई। बिग बॉस-11 की कंटेस्टेंट रहीं हरियाणवी सिंगर, डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने कातिलाना अंदाज के चलते हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। यही वह है कि उनके एक-एक वीडियो का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। अब  सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने नशेड़ी पति से तंग आ गई हैं। वो नशेड़ी तो है ही साथ ही कंजूस भी है। लिहाज़ा शादी करके पछता रहीं सपना अब अपना दुखड़ा हो रही हैं। आप सोच रहे होंगे कि हम सपना चौधरी(Sapna Choudhary) के पति वीर साहू (Veer Sahu) की बात कर रहे हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। हम बात कर रहे हैं सपना के नए हरियाणवी गाने बटेऊ कंजूस का जिसमें सपना फिर से अपना जलवा दिखा रही हैं। इस समय यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रहा है।



बता दें कि सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने फैंस से अपने ‘कंजूस पति’ का दुखड़ा रोती नजर आ रही हैं। हरियाणा की डांस क्वीन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, बीते महीने ही सपना चौधरी का गाना ‘बटेऊ कंजूस (Bateu Kanjoos)’ रिलीज हुआ था। यह गाना 23 फरवरी को रिलीज हुआ था, किन्‍तु अभी भी यह यूट्यूब पर छाया हुआ है।


सपना चौधरी ने अपने इसी गाने पर अपना वीडियो बनाया है और शेयर किया है। गाने में सपना चौधरी ‘बटेऊ कंजूस’ पर लिपसिंक करती नजर आ रही हैं। गाने में उनके एक्सप्रेशन भी कमाल के हैं। वीडियो पर सपना के फैन कमेंट करते हुए उनके गाने और एक्सप्रेशन्स की तारीफ करते नहीं थक रहे।

Share:

  • Dharmendra को आई जवानी के दिनों की याद, शेयर की फोटो

    Sun Mar 14 , 2021
    दिग्‍गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं। वे समय-समय पर नई-पुरानी यादें ताजा करते रहते है। धर्मेंद्र कभी ट्विटर तो कभी इंस्टाग्राम पर कुछ न कुछ शेयर करते ही रहते हैं। यही वजह है कि धर्मेंद्र (Dharmendra)अपनी खुशमिजाजी के लिए मशहूर हैं। हाल ही में धर्मेंद्र को अपनी यादे ताजा करते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved