ग्वालियर । एक्टिवा से जीवाजी विश्वविद्यालय जा रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और सेवानिवृत्त प्राध्यापक (Retired professor) को तेज गति से दौड़ रही इनोवा कार के चालक ने तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने से प्राध्यापक के सिर में चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। आरोपित चालक ने मदद करने के बजाय गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। सड़क दुर्घटना (road accident) की सूचना मिलते ही पुलिस व विश्वविद्यालय के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शव को विच्छेदन गृह पहुंचाया। पुलिस ने आरोपित चालक की तलाश सरगर्मी से शुरु कर दी है।
बताया गया है कि कार की गति इतनी अधिक थी कि डॉ. श्याम बिहारी शर्मा टक्कर लगने के बाद हवा में उछलकर जमीन पर गिर पड़े। सिर में चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक ने सड़क दुर्घटना में घायल प्राध्यापक की मदद करने के बजाय मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही जीवाजी विश्वविद्यालय के अधिकारी और प्राध्यापक सहित पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव विच्छेदन गृह भेज आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश प्रारंभ कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved