img-fluid

UP में 22 हजार 439 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, दिल्ली देश का सबसे अधिक प्रभावित वाला शहर

April 15, 2021

नई दिल्‍ली। भारत में कोरोना वायरस(Corona Virus) के एक दिन में रिकॉर्ड (Record) 2 लाख से अधिक मामले सामने आने के बाद संक्रमण(Infection) के कुल मामले 1 करोड़ 40 लाख 74 हजार 564 पर पहुंच गए हैं। वहीं, 1038 लोगों की इस बीमारी के चलते मौत हुई है। देश में कोरोना(Corona) के सक्रिय(Active) मामलों की संख्या अब 14 लाख से अधिक हो गई है। उत्तर प्रदेश(UP) में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 22,439 मामले सामने आए हैं।  इसके साथ ही राज्य में 114 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, एक दिन में 17 हजार से ज्यादा मामले सामने आने के साथ दिल्ली देश का सर्वाधिक कोरोना प्रभावित शहर बन गया है। दैनिक मामलों की बात करें तो दिल्ली ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को काफी पीछे छोड़ दिया है। 


Share:

  • 18 अप्रैल को होने वाली NEET PG 2021 की परीक्षा हुई स्थगित

    Thu Apr 15 , 2021
    नई दिल्‍ली। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्ट ग्रेजुएट या NEET PG 2021 परीक्षा स्थगित कर दी गई है। यह घोषणा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन (Union Health Minister Harsh Vardhan) ने की है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की नई तारीखों के बाद में सूचित किया जाएगा। बता दें कि यह परीक्षा 18 अप्रैल, 2021 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved