जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

Beer पीते समय गलती से भी मत खाना ये 5 चीजें, धीरे-धीरे शरीर की होने लगेगी बुरी हालत


डेस्क। बियर पीना एक आम बात है और युवाओं में इसका ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। आजकल कोई भी पार्टी बियर के बिना पूरी नहीं मानी जाती है। दरअसल बियर पीना मॉर्डन लाइफस्टाइल का एक अहम हिस्सा माना जाने लगा है। बियर का सेवन इसलिए भी ज्यादा बढ़ गया है क्योंकि इसमें अन्य ऐल्कोहॉल से कम नशा होता है और चिल्ड बियर गर्मी से राहत देती है। अक्सर देखा जाता है कि अधिकतर लोग बियर के साथ कुछ भी खा-पी लेते हैं। पार्टियों में बियर के साथ पिज्जा, चिकन, नमकीन पकौड़े, ड्राई फ्रूट्स आदि सर्व किये जाते हैं।

ऐसा माना जाता है कि बियर के साथ इस तरह की मसालेदार चीजों के सेवन टेस्ट और आनंद ज्यादा बढ़ जाते हैं। बेशक यह बात सही है लेकिन क्या आप जानते हैं कि बियर के साथ इस रह की मसालेदार चीजों का सेवन आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि गलत भोजन और शराब का कॉम्बिनेशन पोषक तत्वों के अवशोषण को रोक सकता है। इतना ही नहीं, बियर या अन्य किसी तरह की शराब के साथ गलत चीजों का सेवन करने से पेट में एसिड रिफ्लक्स और सूजन भी पैदा हो सकती है।

बियर या शराब पीने के कुछ नियम होते हैं, मसलन वैज्ञानिक मानते हैं कि सीमित मात्रा में वाइन या बियर का सेवन शरीर को दुरुस्त रखता है। इसी तरह खाली पेट शराब पीने या गलत खाद्य पदार्थों के साथ लेने से आप बीमार हो सकते हैं। इससे डिहाइड्रेशन और सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है। हम आपको बता रहे हैं कि आपको बियर पीते समय या बाद में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।


ब्रेड या ब्रेड से बनी चीजें : यदि आप बीयर पीने के बाद पेट को फूला हुआ महसूस नहीं करना चाहते हैं, तो आपको इसके साथ ब्रेड से बनी किसी भी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि दोनों चीजों में यीस्ट होता है और आपका पेट इतनी अधिक मात्रा में यीस्ट को एक साथ पचा नहीं पाता है। इस एआप्को पाचन संबंधी समस्या या कैंडिडा बढ़ने की समस्या हो सकती है।

बर्गर या फ्रेंच फ्राइज : अगली बार जब आप अपने दोस्तों के साथ बियर पीने का प्लान बनाएं तो इस बात का ध्यान रखना कि आप इसके साथ फ्रेंच फ्राइज जैसी चीजों का सेवन न करें। नमकीन स्नैक्स में उच्च मात्रा में सोडियम होता है, जो शराब पीते समय आपके पाचन तंत्र के लिए खराब हो सकते हैं। नमकीन चीजें आपकी प्यास बढ़ा सकती हैं जिससे आप ज्यादा पी सकते है। साथ ही, बियर का मूत्रवर्धक प्रभाव होता है जो आपके शरीर को अधिक पेशाब करने का कारण बनता है।

मसालेदार चीजें : बियर के साथ मसालेदार चीजों का सेवन आपको आनंद दे सकता है लेकिन यह सेहत के साथ खिलवाड़ भी कर सकता है। मसालेदार चीजों में कैप्साइसिन होता है, जो पेट में जलन और अन्य समस्याएं पैदा कर सकता है। इस कॉम्बिनेशन से किसी भी सूरत में बचें।

नमकीन के साथ बियर न पिएं : बहुत से लोग बियर के साथ नमकीन मूंगफली, ड्राई फ्रूट या अन्य तरह की नमकीन खाना पसंद करते हैं। इन चीजों में सोडियम की मात्रा अधिक होती है जिससे आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इतना है नहीं, इस कॉम्बिनेशन से आपको एडिमा और ब्लड प्रेशर का जोखिम भी बढ़ सकता है।

डार्क चॉकलेट : डार्क चॉकलेट के सेहत के लिए अपने अलग फायदे हैं लेकिन इसे बियर के साथ लेने से समस्या खड़ी हो सकती है। अन्य अम्लीय खाद्य पदार्थों की तरह, चॉकलेट में कैफीन, फैट और कोको होता है। बियर के साथ इसे खाने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल से जुडी समस्याएं हो सकती हैं।

Share:

Next Post

Budget 2022: गरीब का जिक्र सिर्फ दो बार, ये पूंजीपतियों का बजट है, चिदंबरम का 'अमृत काल' पर वार

Tue Feb 1 , 2022
नई दिल्‍ली। पूर्व वित्‍त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता पी चिदंबरम (Chidambaram) ने बजट 2022 (Budget 2022) को पूंजीपतियों का बजट करार दिया है। उन्‍होंने कहा है कि वित्त वर्ष 2022-23 का आम बजट अर्थव्यवस्था के सामने बड़ी चुनौतियों से निपटने में विफल है। सरकार इसे बहुमत के बल पर संसद में भले ही […]