
भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पार्टी ने बूथ विस्तारक योजना का सफल संचालन किया है। अब पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि से बडे लक्ष्य के साथ समर्पण निधि संग्रह अभियान की शुरूआत की जा रही है। पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि जब कोई संकल्प लेते है तो उसे बिना किसी विकल्प के पूरा करते हैं। हम समर्पण निधि के अभियान में भी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ऐतिहासिक सफलता हासिल करेंगे। शर्मा सीहोर के इच्छावर विधानसभा के थूनाकलां के बूथ क्रमांक 78-79 पर समर्पण निधि अभियान के शुभारंभ अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved