
भोपाल। हमीदिया रोड पर कल सुबह 11 बजे एक अपंग भिखारी को लो-फ्लोर बस ने रौंद दिया। हादसे के बाद में 108 की मदद से घायल को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति हमीदिया रोड पर भीख मांगता था। उसका एक हाथ और एक पांव नहीं था, लकड़ी के पटले और बैरिंग की मदद से उसने घिसटने के लिए एक गाड़ी बनवा रखी है। इसी गाड़ी पर बैठा कल सुबह वह भीख मांग रहा था। तभी एक लालबस ने उसे कुचल दिया। जिससे उसका इकलौता पांव भी बुरी तरह से कुचल गया। घायल को उपचार के लिए अस्तपाल पहुंचाया गया था। जहां खून अधिक बहने के कारण उसकी मौत हो गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved