
डेस्क। मुंबई की एक सत्र अदालत ने ऑनलाइन परीक्षा को लेकर छात्रों को भड़काने के मामले में विकास फाटक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ को जमानत दे दी है। उन्हें 1 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। हिंदुस्तानी भाऊ पर आरोप था उन्होंने छात्रों को भड़काया और उकसाया। जिसके बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और कुछ गाड़ियों में तोड़-फोड़ की।
दरअसल, विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो के माध्यम से छात्रों को प्रदर्शन के लिए उकसाया गया, जिसके बाद कई छात्रों ने सोमवार को मुंबई के धारावी में प्रदर्शन किया। इन छात्रों की मांग है कि कोविड-19 के संकट के बीच 10वीं और 12वीं की परीक्षा को ऑनलाइन करवाया जाए।
हिंदुस्तानी भाऊ अपने वायरल वीडियोज की वजह से चर्चा का विषय बने रहते हैं। बिग बॉस में आने के बाद उन्होंने और भी ज्यादा सुर्खियां बटोरीं थीं। अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक हिंदुस्तानी भाऊ मुंबई के एक लोकल अखबार में क्राइम रिपोर्टर रह चुके हैं। क्राइम पत्रकारिता के लिए उन्हें साल 2011 में बेस्ट चीफ क्राइम रिपोर्टर का खिताब भी मिल चुका है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved