
जबलपुर। भेड़ाघाट पुलिस ने चौकीताल इस्कॉन मंदिर के पास दबिश देकर 8 जुआडिय़ों को इक्का-बली पर दांव लगाते हुए 8 जुआडिय़ों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 हजार, तीन सौ रुपये की नगदी व ताश के 52 पत्तें बरामद किये है। भेड़ाघाट टीआई शफीक खान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि इस्कान मंदिर चौकीताल के आगे बिजली खम्बे के नीचे कुछ जुआरी ताश पत्तों पर रूपये पैसों की हारजीत का दांव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे हैं। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर तत्काल भेड़ाघाट पुलिस के द्वारा दबिश दी गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved