
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की सत्ता में दोबारा प्रचंड बहुमत के साथ वापसी के बाद योगी आदित्यनाथ (UP Cabinet Minister) आज राजधानी के अटल स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. योगी आदित्यनाथ के साथ 52 मंत्री भी शपथ लेंगे. इसमें कुछ पुराने के साथ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है.
इसमें केशव मौर्य (Keshav Maurya) और ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) डिप्टी CM बनेंगे, साथ ही कैबिनेट मंत्री के रूप में 16 विधायक शपथ लेंगे. जिसमें मुख्य रुप से सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह और धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल नंदी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल, संजय निषाद शामिल हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved