
उज्जैन। आगर रोड पर बन रहे रेलवे के ट्रेनिंग सेंटर का काम लगभग पूरा हो चुका हैं। रेलवे प्रशासन ने इसके निर्माण पर लगभग 50 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए हैं। जल्द ही इसका लोकार्पण होगा। सम्भावना है कि अगले साल यहां रेलवे की प्रशिक्षण गतिविधियां भी शुरू हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि रेलवे स्टॉफ को नई तकनीकी से अपग्रेड करके कौशल बढ़ाने वाला प्रदेश का पहला सेंट्रलाइज्ड मल्टी डिसीप्लीनरी डिवीजनल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (एमडीजेडटीआई) उज्जैन में तैयार हो रहा है।
अब रेलवे कर्मचारियों को ट्रेनिंग लेने के लिए राजस्थान और महाराष्ट्र नहीं जाना पड़ेगा। खास बात यह कि इसमें महिला, पुरुष कर्मचारियों के लिए होस्टल भी बनाए जा रहे हैं। इससे कर्मचारी अप-डाउन करने के बजाए यही रहकर ट्रेनिंग ले सकेंगे। रेलवे पीआरओ खेमराज मीणा के मुताबिक 49 करोड़ की लागत से बन रहे ट्रेनिंग सेंटर का सिविल वर्क लगभग पूरा हो चुका हैं, सिर्फ फिनिशिंग वर्क जारी है। इसके होने के साथ ही यहां ट्रेनिंग के लिए 12 अत्याधुनिक क्लास रूम सहित अन्य सुविधाएं डेवलप की जा रहीहैं। इसमें तीन से चार माह और लगेंगे।
कर्मचारियों की मिलेगी तकनीकी ट्रेनिंग..
रेलों के विभिन्न सेक्शन, तकनीकी, सिग्नल और दूरसंचार, इंजीनियरिंग, लेखा, कार्मिक, भंडार, यातायात की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग सेंटर में देशभर से अधिकारियों-कर्मचारि ट्रेनिंग लेने यहाँ आएंगे। कर्मचारियों को व्हाइट बोर्ड व चॉक-डस्टर की जगह स्क्रीन पर पढ़ाने की व्यवस्था की जा रही हैं। इनके अलावा यहां पार्किंग, रिसेप्शन एरिया, किचन मेस, मनोरंजन सुविधाएं, लिफ्ट, स्मार्ट बोर्ड, प्रोजेक्टर और स्क्रीन के साथ एकीकृत सीसीटीवी निगरानी और पीए सिस्टम भी रहेगा। बता दें कि वर्तमान में रेलवे कर्मचारियों को प्रशिक्षण लेने के लिए महाराष्ट्र के भुसावल या राजस्थान के उदयपुर जाना पड़ता है, लेकिन अब मकोडिय़ा आम में रेलवे खुद की जमीन पर ट्रेनिंग सेंटर बना रहा है। जो इसी साल शुरू भी हो जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved