
जम्मू। जम्मू कश्मीर (Jammu & Kashmir) से बड़ी खबर आ रही है, कुछ देर पहले कश्मीर के शोपियां जिले (Shopian ) के बडीगाम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच में मुठभेड़ (Encounter between terrorists and security forces) शुरू हुई है, यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और आतंकियों को करारा जवाब दे रहे हैं। आतंकियों के होने की खबर के बाद पुलिस की टीम ने पूरे इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान को शुरू कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि पुलिस जब इलाके पर पहुंची तो आतंकियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी और इसके बाद पुलिस ने भी करारा जवाब दिया, फिलहाल जानकारी मिलने तक दोनों तरफ से फायरिंग जारी थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इलाके में तीन के करीब आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। पुलिस ने पहले आतंकियों को आत्मसमर्पण करने को कहा था। पुलिस के कई बार कहने के बावजूद किसी भी आतंकी ने आत्मसमर्पण नहीं किया और पुलिस कर्मियों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया, इसके बाद पुलिस ने भी इलाके को घेर कर फायरिंग का करारा जवाब दिया।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved