img-fluid

छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य पर PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- सूर्यदेव की कृपा सब पर बरसे

November 15, 2026

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने रविवार को छठ महापर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. प्रधानमंत्री ने सोशल साइट एक्स पर लिखा, सभी देशवासियों को महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य की अनेकानेक शुभकामनाएं. प्रकृति-पूजन को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के लिए नई चेतना और स्फूर्ति लेकर आए, साथ ही समाज में सद्भाव एवं समरसता को और अधिक प्रगाढ़ करे. सूर्यदेव की कृपा से सभी का जीवन आलोकित हो. जय छठी मइया! सभी देशवासियों को महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य की अनेकानेक शुभकामनाएं। प्रकृति-पूजन को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के लिए नई चेतना और स्फूर्ति लेकर आए, साथ ही समाज में सद्भाव एवं समरसता को और अधिक प्रगाढ़ करे। सूर्यदेव की कृपा से सभी का जीवन आलोकित हो। जय छठी मइया!

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी छठ महापर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा, छठ महापर्व पर संध्या अर्घ्य के पावन अवसर पर सभी व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं. उन्होंने कहा कि छठ हमारी संस्कृति की अनूठी परंपरा है, जहां उगते हुए सूर्य के साथ-साथ अस्ताचलगामी सूर्य को भी अर्घ्य देकर सम्मान दिया जाता है. भगवान भास्कर और छठी मइया सभी के जीवन में सुख और आरोग्य बनाए रखें. जय छठी मइया! जय सूर्य देव!


  • दूसरी ओर, लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर लखनऊ में मां गोमती के तट पर आयोजित संध्या अर्घ्य कार्यक्रम में सीएम योगी शामिल हुए. उन्होंने छठ महापर्व के अवसर पर शुभकामनाएं दीं. कांग्रेस के सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छठ महापर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने एक्स पर लिखा, आप सभी को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं. सूर्य उपासना का यह महापर्व आप सभी के जीवन को आलोकित करे और नई ऊर्जा लेकर आए.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved