भाजपा ने जारी किया चुनाव के लिए जबलपुर का विकास संकल्प पत्र
जबलपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी जबलपुर के नगर निगम चुनाव हेतु जबलपुर का विकास संकल्प पत्र समस्त जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को जबलपुर प्रवास के दौरान जारी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा जो संकल्प लेती है इसे आधार मानकर ही विकास के काम पूरे करती है। हम जबलपुर को विकसित करने के लिए विकास संकल्प पत्र जारी कर रहे है और इस संकल्प पत्र का प्रत्येक वचन पूरा करने के लिये हम प्रतिबद्धता से आगे बढेंगे। महापौर प्रत्याशी डॉ. जितेन्द्र जामदार ने कहा कि भाजपा की रीति नीति ही विकास है और उसके अनुरूप हम अपने वचन पूरा करके जबलपुर को सबसे अच्छा शहर बनाएंगेए साथ ही हम संकल्प लेते है कि संकल्प पत्र के अनुसार जबलपुर का विकास करेंगे, इसका अक्षरस: पालन करेंगे।भाजपा पदाधिकारियों, सदस्यों ने संकल्प पत्र में किये विकास के वादो को पूरा करने का दृढ़ संकल्प लिया।
गली-मोहल्लों से लेकर चाय-पान के टपरों तक हार-जीत का हो रहा पोस्टमार्टम जबलपुर। नगर निगम चुनाव के लिए अब 3 दिन शेष रह गए हैं, जिसके चलते महापौर पद के प्रत्याशियों के अलावा दूसरे राजनीतिक दलों और निर्दलीय था बागी के रूप में चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों का सघन जनसंपर्क अभियान […]
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई. वारदात को मढ़ाताल सिविक सेंटर के पास अंजाम दिया गया. युवक पर हमला करने वालों की संख्या 8 से 10 थी. पैर से लेकर चेहरे तक दो दर्जन से […]
जबलपुर। जबलपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विवादित बयान को लेकर मालवीय चौक में राहुल गांधी का पुतला दहन किया है वही जमकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की है भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और […]
माढ़ोताल थाने का मामला, दंपत्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज जबलपुर। माढ़ोताल थाने में बीती रात एक पति-पत्नि ने जमकर हंगामा मचाया। दोनों ने पुलिस कर्मियों को अपनी ऊंची पहचान बताते हुए धमकाना शुरु कर दिया। आरोपी दंपत्ति ने पुलिस कर्मियों से कहा कि हमें जानते नहीं हो, हमारी पहचान बहुत बड़े-बड़े लोगों से है। आरोपी […]