
जबलपुर। चरगवां थाना अंतर्गत एक ट्रेक्टर चोरी के मामले में चोरी हुए ट्रैक्टर को बरामद करने चरगवां थाना प्रभारी विनोद पाठक गत दिवस अपनी टीम के साथ कटनी के समीप एक गांव गए हुए थे। जब थाना प्रभारी विनोद पाठक उक्त स्थान पर पहुंचे तो वहां मौजूद आरोपियों ने रॉड से हमला कर थाना प्रभारी को घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं थाना प्रभारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved