
रोहतक। हरियाणा (Haryana) के रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (Maharishi Dayanand University) में शनिवार को गोली चल गई. घटना में 4 लोग घायल हुए हैं. इन सभी को अस्पताल में भर्ती (admitted to hospital) कराया गया है. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि विवाद के पीछे पैसों का लेन-देन है. हमलावर मौके से भाग गए हैं. उनका पता लगाया जा रहा है.
वारदात की वजहों का पता लगा रही पुलिस
लोगों का कहना है कि स्कार्पियो सवार होकर आए युवकों ने कार में सवार इन चार युवकों पर फायरिंग की थी. वारदात में तीन लोगों के शामिल होने की बात कही गई है. पुलिस ने बताया कि घटना के बाद हमलावर मौके से भाग निकले. उनकी तलाश की जा रही है.
पीजीआईएमएस थाने के एसएचओ प्रमोद गौतम (Pramod Gautam) ने बताया कि चार लोग घायल हुए हैं. इनमें छात्र भी हैं. हम मामले में जांच कर रहे हैं कि किसने गोली चलाई. शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना के पीछे कुछ पैसे का विवाद था. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एसएचओ ने बताया कि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है.

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved