अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के कारण अक्सर सुर्खियों में रहने वाली फिल्म अभिनेत्री राधिका आप्टे (Radhika Apte) का जन्म 7 सितंबर 1985 को हुआ था। अर्थशास्त्र में ग्रेजुएट राधिका आप्टे बचपन से अभिनेत्री बनना चाहती थीं।राधिका आप्टे (Radhika Apte)ने भारतीय क्लासिकल डांस का प्रशिक्षण लिया है। उन्होंने आठ साल तक रोहिणी भाटे से कत्थक सीखा। उन्होंने अपनी पढ़ाई पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज से की। पुणे में रहते हुए वे थियेटर से जुड़ गईं।वर्कफ़्रंट की बात करें तो राधिका जल्द ही फिल्म ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ और ‘विक्रम वेधा’ में नजर आयेंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved