कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक नेता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। इसे लेकर लोकसभा में कांग्रेस अधीर रंजन चौधरी ने ममता राज में बंगाल में महिला सुरक्षा के बुरे हाल को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सीएम बनर्जी को पत्र लिखकर मांग की कि केस की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि तृणमूल कांग्रेस के एक ब्लॉक अध्यक्ष ने रानीनगर में एक जिला स्तरीय महिला नेता से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। मामले में रानीनगर थाने में केस दर्ज किया गया है। इसे लेकर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल सरकार और सीएम ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया है। चौधरी ने कहा कि राज्य में महिला सुरक्षा की हालत चिंताजनक है। महिला मुख्यमंत्री होते हुए राज्य की यह स्थिति सोचनीय है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि रक्षक भी भक्षक बन जाएंगे तो इससे ज्यादा चिंताजनक क्या हो सकता है? यदि सत्तारूढ़ दल के नेता ही ऐसी गतिविधियों में लिप्त होंगे तो राज्य में महिलाएं कभी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करेंगी। चौधरी ने ममता बनर्जी को लिखे पत्र में संबंधित पुलिस अधिकारी को मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों को सख्त सजा व पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है।
मतदान लोकतांत्रिक प्रणाली का ही एक हिस्सा है : वंदना वैध शहडोल। जिले के तीन नगरी निकायों में आज मतदान जारी है, जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। शहडोल, बुढार एवं जयसिंहनगर के कई मतदान केंद्रों में तो अच्छी खासी भीड़ देखने मिली। वहीं कई मतदान केंद्रों में मतदान की प्रक्रिया धीमी […]
नई दिल्ली। कांग्रेस का जम्मू-कश्मीर मामलों के कोर समूह (GRACE’s J&K Affairs Core Group) की आज बैठक करेगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 24 जून को बुलाई गई इस केंद्रशासित प्रदेश (Union Territory) के राजनीतिक दलों की बैठक को लेकर पार्टी का रुख तय किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंस (former prime minister […]
कुल मरीज हुए 69 लाख 6 हजार कल 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग की गई नई दिल्ली। देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 69 लाख 6 हजार के पार हो गई है। इनमें से एक लाख 6 हजार 490 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या घटकर 8 लाख 93 […]
नई दिल्ली। मार्च के बाद भारत (India) में कोरोना महामारी (Corona Pandemic) खत्म हो सकती है। संक्रमण से जुडे़ आंकड़े इसके साफ संकेत दे रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के अधिकारियों का मानना है कि तीसरी लहर मार्च में पूरी तरह समाप्त हो जाएगी और चौथी लहर के आने की आशंका बहुत […]