img-fluid

NPS में मिलेगा निश्चित रिटर्न, PFRDA ने बनाया प्‍लान, मई-जून से होगा लागू

December 22, 2022

नई दिल्ली: नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत अब निश्चित रिटर्न मिलेगा. दरअसल, पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी (PFRDA) एनपीएस के तहत अगले साल मई-जून तक दुनिया की पहली मिनिमम एश्योर्ड रिटर्न स्कीम (MARS) शुरू करेगा.

मार्स में 10 साल के लिए पेंशन कॉर्पस पर 4-5 फीसदी सालाना रिटर्न की गारंटी होगी. पीएफआरडीए के चेयरमैन सुप्रतिम बंद्योपाध्याय ने फाइनेंशियल एक्सप्रेस को यह जानकारी दी.

मार्स के लिए मिनिमम एनुअल कंट्रीब्यूशन 5,000 रुपये
बंद्योपाध्याय ने कहा कि मार्स के लिए मिनिमम एनुअल कंट्रीब्यूशन 5,000 रुपये होगा और 60 साल की रिटायरमेंट की आयु को ध्यान में रखते हुए सब्सक्राइबर्स की अधिकतम आयु 50 साल से कम होगी.


  • अटल पेंशन योजना में 1,000-5,000 रुपये की मिनिमम मंथली पेंशन की गारंटी
    वर्तमान में एनपीएस के तहत योजनाएं किसी भी प्रकार के रिटर्न या लाभ की गारंटी नहीं देती हैं क्योंकि वे बाजार से निर्धारित होती हैं. बेशक, सरकार समर्थित अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) ग्राहकों को उनके योगदान के आधार पर 1,000-5,000 रुपये की मिनिमम मंथली पेंशन की गारंटी देती है.

    मार्स में 25 बीपीएस हो सकता है फंड मैनेजमेंट फी
    मार्स से मिलने वाला गारंटीड रिटर्न बाजार से जुड़ी एनपीएस योजनाओं के तहत वास्तविक रिटर्न का लगभग आधा होगा और यह हाई फंड मैनेजमेंट फी के साथ भी आएगा. रिटर्न की गारंटी में शामिल रिस्क के कारण, अन्य एनपीएस योजनाओं के तहत अधिकतम 9 बीपीएस की तुलना में फंड मैनेजमेंट फी लगभग 25 बीपीएस हो सकता है. यह फिर भी इंश्योरेंस कंपनियों द्वारा अपने इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स के लिए चार्ज किए गए 150 बीपीएस से कम है.

    Share:

  • इस सरकारी स्कूल में कराई जा रही थी 'मेरे अल्लाह' प्रार्थना, टीचरों पर हुआ केस दर्ज

    Thu Dec 22 , 2022
    बरेली: बरेली के सरकारी स्कूल में इस्लामिक विधि से प्रार्थना कराने पर दो टीचरों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. स्कूल में ‘मेरे अल्लाह बुराई से बचाना’ प्रार्थना का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने केस दर्ज कराया है. संगठनों का आरोप है कि मुस्लिम टीचर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved