भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

320 अवैध कॉलोनियों को मिलेगी सड़क, नाली, बिजली की सुविधा

भोपाल। राजधानी में नगर निगम की सीमा में बसीं 320 अवैध कॉलोनियों के करीब तीन लाख लोगों को जल्द ही सड़क,नाली, पार्क, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलने लगेंगी। इन्हें वैध बिजली कनेक्शन मिलेगा। स्ट्रीट लाइट, खेल मैदान व अन्य सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा। निगम बिल्डर की तरफ से छोड़े गए अधूरे विकास कार्यों को भी पूरा करेगा। हालांकि, रहवासियों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
राजधानी में सैकड़ों कॉलोनियां अवैध हैं। लेकिन, अब इन्हें चुनावी दांव के तहत वैध किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने विकास शुल्क तय कर लिया है। बावडिय़ा कला की गणेश नगर कॉलोनी में 280 रुपए वर्ग फीट तो रुसल्ली के विनायक कृति में 211 रुपए डेवलपमेंट चार्ज देना होगा। इसी तरह कहीं 42 रुपए वर्ग फीट तो कहीं 91 रुपए शुल्क तय है। औसतन 18 रुपए वर्ग फिट राशि इसके लिए तय की गई है। हर साल इसमें 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा भवन अनुज्ञा जारी करके विकास शुल्क की राशि अलग से ली जाएगी। इसके लिए संबंधित कॉलोनियों के जोन में अलग से खाता खोला गया है। इस राशि से विकास कार्य होंगे।


तीन माह में अनुमति के लिए 400 फाइलें
शासन ने अवैध कॉलोनियों में अनुमति के लिए नियमों में बदलाव किए हैं। हालांकि, अनुमति देने वाला ऑनलाइन सिस्टम अभी काम नहीं कर रहा है। बीते 3 महीनों में 400 फाइलें अनुमति के लिए आईं। लेकिन, एक फीसदी को भी अनुमति नहीं मिली। हालांकि, संभागायुक्त मालसिंह भायडिया ने शुक्रवार को बैठक कर संभाग की 681 अवैध कॉलोनियों को वैध करने की बात कही है।

कहां कितना विकास शुल्क

  • भावना नगर कमला नगर के पास- 91 रुपए प्रतिवर्ग फीट
  • विनायक कृति ग्राम रूसल्ली- 211 रुपए प्रतिवर्ग फीट
  • गणेश नगर बावडिय़ा कला- 280 रुपए प्रतिवर्ग फीट
  • अंजर पार्क कॉलोनी- 42 रुपए प्रतिवर्ग फीट
  • नंदा नगर लाउखेड़ी- 26 रुपए प्रतिवर्ग फीट
  • सान्या फार्म हाउस कॉलोनी- 41 रुपए प्रतिवर्ग फीट
  • नीलसागर फेस दो नीलबढ़- 25 रुपए प्रतिवर्ग फीट
  • साईं नगर नीलबढ़- 22 रुपए प्रतिवर्ग फीट
  • राम नगर ग्राम नीलबढ़- 24 रुपए प्रतिवर्ग फीट
  • अभिषेक नगर खजूरीकलां- 26 रुपए प्रतिवर्ग फीट
  • शृंगार नगर भानपुर- 31 रुपए प्रतिवर्ग फीट
  • पारस विहार करोंद- 28 रुपए प्रतिवर्ग फीट
  • न्यू शारदा नगर दामखेड़ा- 42 रुपए प्रतिवर्ग फीट
Share:

Next Post

2023 का पहला पुष्य नक्षत्र 5 फरवरी को

Fri Feb 3 , 2023
सभी प्रकार की खरीदारी के लिए उत्तम मुहूर्त भोपाल। साल 2023 का पहला पुष्य नक्षत्र 5 फरवरी को आ रहा है, बताया जाता है कि इस दिन किया गया कोई भी कार्य अनंत फलदायी होता है, इस कारण लोग इसी दिन सोना-चांदी, प्रापर्टी, बर्तन सहित अन्य खरीदारी करते हैं, चूंकि यह नक्षत्र इस बार शादी […]