मुंबई (Mumbai)। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी (Siddharth Malhotra and Kiara Advani) ने भी 6-7 फरवरी को होने वाले अपने शादी फंक्शन (Wedding function) में नो फोन पॉलिसी की घोषणा की है। कपल (Couple) ने अपनी शादी में ‘नो फोन पॉलिसी’ का ऑप्शन चुना है, ताकि उनकी अनुमति के बिना सोशल मीडिया पर कुछ भी लीक न हो।
शादी की तैयारियां लगभग हो चुकी हैं और मेहमानों का खास ध्यान रखा जा रहा है। मेहमानों के लिए सूर्यगढ़ पैलेस में करीब 80 कमरों को बुक किया गया हैं। साथ ही साथ मेहमानों को ले जाने-आने के लिए 70 लग्जरी गाड़ियों को भी बुक किया गया है। शादी में खास सिक्योरिटी का भी इंतजाम किया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved