img-fluid

बेटे आकाश के साथ सोमनाथ के दर्शन करने पहुंचे मुकेश अंबानी, मंदिर को दिया डेढ़ करोड़ का दान

February 19, 2023

मुंबई। महाशिवरात्रि के मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के एमडी मुकेश अंबानी और उनके पुत्र आकाश अंबानी गुजरात के सोमनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। यहां भगवान सोमनाथ के दर्शन के साथ ही मुकेश अंबानी ने सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट को 1.51 करोड़ रुपये का दान भी दिया।

भगवान के दर्शन के दौरान दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी अपने बेटे आकाश अंबानी के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया और प्रार्थना की। वहीं, मंदिर के पुजारी ने उन्हें सम्मान के तौर पर चंदन का लेप लगाकर, दुशाला ओढ़ाया। इससे पहले मंदिर पहुंचने पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पी.के. लाहिड़ी और सचिव योगेंद्रभाई देसाई ने उनका स्वागत किया।


  • गौरतलब है कि अंवानी परिवार भगवान शिव के प्रति अगाध श्रद्धा रखता है। इतना ही नहीं अंबानी परिवार अपनी परंपराओं से जुड़ा है और सभी हिंदू त्योहारों को उत्साह से मनाता है। आज भी जब पूरा देश महाशिवरात्री के रंग में रंगा था अंबानी परिवार ने भी पूजा अर्चना की और इस पवित्र मौके पर दान किया।

    Share:

  • कतर ने भारत से फ्रोजेन सी फूड के आयात पर लगा बैन हटाया, जानें क्यों लगा था प्रतिबंध

    Sun Feb 19 , 2023
    नई दिल्ली। कतर ने भारत से फ्रोजेन सी फूड (जमे हुए समुद्री भोजन) के आयात पर लगाए गए अपने अस्थायी प्रतिबंध को हटा दिया है। इससे निर्यात बढ़ने और पश्चिम एशियाई देश के साथ द्विपक्षीय संबंधों में सुधार का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। वाणिज्य मंत्रालय के […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved