विदेश व्‍यापार

कतर ने भारत से फ्रोजेन सी फूड के आयात पर लगा बैन हटाया, जानें क्यों लगा था प्रतिबंध

नई दिल्ली। कतर ने भारत से फ्रोजेन सी फूड (जमे हुए समुद्री भोजन) के आयात पर लगाए गए अपने अस्थायी प्रतिबंध को हटा दिया है। इससे निर्यात बढ़ने और पश्चिम एशियाई देश के साथ द्विपक्षीय संबंधों में सुधार का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।


वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार कतर ने भारत से पहुंचे कुछ खेपों में विब्रियो कोलेरा (हैजा का कथित रूप) का पता चलने के बाद नवंबर 2022 में फीफा विश्व कप से ठीक पहले आयातित फ्रोजेन सीफूड अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया था। कतर के अधिकारियों ने भारत को सूचित किया था कि प्रतिबंध अस्थायी था और उनके देश में पर्याप्त परीक्षण प्रयोगशालाओं की कमी के कारण ऐसा किया गया।

Share:

Next Post

अब भारत देश-विदेश की तत्काल सूचना देंगी खुफिया एजेंसियां

Sun Feb 19 , 2023
नई दिल्‍ली (New Delhi)। किसी भी देश की सुरक्षा के लिए उसकी खुफिया एजेंसियों (Intelligence Agencies) की भूमिका सबसे अहम होती है। फिर चाहे वह आंतरिक सुरक्षा (intrinsic safety) की बात हो या सीमाओं की सुरक्षा के लिए। लगभग सभी देशों ने इन कामों के लिए एक खुफिया तंत्र बिठाकर रखा है। इन एजेंसियों (Agencies) […]