img-fluid

शिवरात्रि पर पूजन के लिए गए थे घरवाले युवक ने खुद को आग लगाई, मौत

February 19, 2023

इंदौर। एक युवक की जलने के चलते मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसने खुद को आग के हवाले कर आत्महत्या कर ली थी। जिस समय उसने यह कदम उठाया, तब घरवाले शिवरात्रि का पूजन करने के लिए गए थे। केवल उसकी मां अकेली थी।

आशीष पिता उमेश निवासी देवगुराडिय़ा को जलने के चलते एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह देवगुराडिय़ा में नीलगिरी अपार्टमेंट के चौथे माले पर मां और भाइयों के साथ रहता था। भाई के अनुसार महाशिवरात्रि पर परिवार के लोग मंदिर में दर्शन और पूजा-पाठ के लिए गए थे।


केवल घर पर मां अकेली थी। इस बीच आशीष ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। उसे जब बाहर निकाला, तब तक वह काफी जल चुका था। यह बात भी बताई जा रही है कि वह सागर में पत्रकारिता करता था। यहां आकर वह निजी कंपनी में नौकरी करने लगा। आत्महत्या के कारण का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

Share:

  • डॉक्टर, इंजीनियर, बैंक अधिकारी तक नहीं बच पा रहे सायबर ठगी से

    Sun Feb 19 , 2023
    दस से अधिक ऑनलाइन ठगी की शिकायतें रोजाना पहुंचती है क्राइम ब्रांच के पास इन्दौर। ऑन लाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। ऐसा नहीं है कि ठगी का शिकार बिना पढ़े लिखे लोग हो रहे है। अब तक डॉक्टर, इंजीनियर और बैक के अधिकारी भी लगातार इसके शिकार हो रहे है। सायबर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved