
नई दिल्ली (New Delhi) । आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को अपोलो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि अब जैन की तबियत ठीक है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सत्येंद्र जैन की हालत अब एकदम स्थिर है। बता दें कि कुछ दिन पहले बाथरूम में गिर जाने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं थीं। जेल में चक्कर आने के बाद वो फर्श पर गिर गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
25 मई को तिहाड़ जेल में बंद आप नेता सत्येंद्र जैन (AAP leader Satyendar Jain) बाथरूम में गिर गए थे। गिरने का कारण जैन को चक्कर आना बताया गया था। जैन के गिरकर चोटिल हो जाने के बाद उन्हें लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उन्हें आईसीयू में रखा गया था। बाद में जैन को बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अपोलो अस्पताल के मेडिसिन विभाग में जैन एक हफ्ते तक भर्ती रहे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved