मुंबई (Mumbai) अमेरिका (America) में हर स्क्रीनिंग पर जोरदार तालियां हासिल करने के बाद पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) की जोड़ी भारत में एक ग्रैंड प्रमोशनल कैंपेन (Grand Promotional Campaign) के साथ ‘द वैक्सीन वॉर’ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार हो रही है। टीम ने इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें फिल्म की कास्ट भी नजर आई है।
विवेक रंजन अग्निहोत्री का दूरदर्शी निर्देशन एक ऐसा सिनेमाई अनुभव बनाने के लिए एकजुट हुए हैं। फिल्म में अनुपम खेर, नाना पाटेकर, सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी मुख्य किरदार में हैं। पल्लवी जोशी और आईएम बुद्धा की यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved