
नई दिल्ली (New Delhi)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने देश की जनता को दिवाली की शुभकामना संदेश दिया है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने कहा असत्य पर सत्य, अत्याचार पर सदाचार, अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व है।
दीपावली (Diwali) के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने देश की जनता को बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं (Happy Diwali to all the family members). ये खास त्योहार आपके जीवन में खुशियां, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लाए।”
योगी आदित्यनाथ ने जनता को दी बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दीपावली की बधाई दी है. उन्होंने लिखा, “असत्य पर सत्य, अत्याचार पर सदाचार, अंधकार पर प्रकाश की विजय के महापर्व दीपावली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
उत्तर प्रदेश के सीएम ने लिखा, “प्रभु श्री राम और माता जानकी की कृपा से यह पावन पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, सौभाग्य एवं आरोग्यता के धवल प्रकाश से दीप्त करे. जय श्री राम।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved