
उज्जैन। शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त ने कालभैरव क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने पार्किंग में अव्यवस्थाएं देखी और यहां पदस्थ कर्मचारी की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए। उज्जैन शहर धार्मिक शहर है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम का महत्वपूर्ण कार्य है। सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था या पार्किंग व्यवस्था या अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं जो श्रद्धालुओं के लिए होती है इन सभी को जिम्मेदारी पूर्वक निभाना ही नगर निगम का दायित्व होता है। यदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कर पाते हैं तो निश्चित ही यह नगर निगम की छवि को धूमिल करता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved