
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को उनके 63वें जन्मदिन पर शनिवार को बधाई दी और इसके साथ ही उनके संगठनात्मक कौशल की सराहना की। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी नड्डा के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। शाह ने अपने पोस्ट में कहा कि नड्डा भाजपा के विस्तार में अहम भूमिका निभा रहे हैं तथा अपने संगठनात्मक कौशल एवं कड़ी मेहनत से इसे और मजूबत कर रहे हैं।
नड्डा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में छात्र नेता रहे और फिर भाजपा की युवा शाखा में भी काम किया। दायित्व बढ़ने के साथ ही उन्होंने संगठनात्मक अनुशासन के एजेंडे पर बने रहने और गुटबाजी से दूरी को प्राथमिकता दी। भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में लाए जाने से पहले वह हिमाचल प्रदेश में विधायक और मंत्री थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved