
लखनऊ। भाजपा उत्तर प्रदेश में अपने मोहन कार्ड के जरिए यादव वोट बैंक पर सेंधमारी की बड़ी तैयारी में दिखाई दे रही है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सपा नेता अखिलेश यादव के लिए बड़ी चुनौती बन रहे हैं। लखनऊ में आयोजित यादव महाकुंभ के लिए उत्तरप्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री के लिए पूरे शहर में पोस्टर लगे हुए हैं, जिनमें लिखा है कि यादव चला मोहन के साथ।
उत्तरप्रदेश में यादव समाज का सबसे बड़ा प्रभाव रहा है। यहां अखिलेश यादव भाजपा की बड़ी जीत की राह में सबसे बड़ा रोड़ा भी हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अखिलेश के यादव वोट बैंक के सामने बड़ी चुनौती पेश करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री यादव यूपी की सियासत में भाजपा के लिए बड़ा ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं, जिसकी झलक यादव महाकुंभ में देखने को मिल सकती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved