
ग्वालियर । राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Rahul Gandhi’s Bharat Jodo Nyay Yatra) ग्वालियर (Gwalior) पहुंची (Reached) । कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रविवार को मध्य प्रदेश में दूसरा दिन है। ग्वालियर में राहुल गांधी ने देश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने शनिवार को मध्य प्रदेश के मुरैना से प्रवेश किया था। यात्रा का रविवार को दूसरा दिन है। ग्वालियर में उन्होंने अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों से संवाद किया। उसके बाद मोहना में रोड शो किया। राहुल गांधी ने जातीय जनगणना की पैरवी की, साथ ही देश में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता जताई। केंद्र सरकार की नीतियों पर भी उन्होंने हमला बोला।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved