
मुंबई । कांग्रेस (Congress) ने मुंबई में (In Mumbai) रविवार को जन न्याय पदयात्रा’ (‘Jan Nyay Padyatra’) निकाली (Taken Out) । मुंबई में राहुल गांधी की भारत जोड़ो नया यात्रा ख़त्म होने के बाद यह यात्रा मणि भवन संग्रहालय से शुरू हुई। यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और अभिनेत्री स्वरा भास्कर शमिल हुए।
इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को मध्य मुंबई में डॉ. बी आर आम्बेडकर के स्मारक चैत्यभूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करके तथा संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपनी 63-दिवसीय ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का समापन किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के साथ उनकी बहन एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुई अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा कि जिस हिंदुस्तान में हम पले-बढ़े हैं, जिसमें किसी भी प्रकार भेदभाव नहीं है। हमें विभाजित करने का प्रयास हो रहा है। आज सत्ता में एक खास तरह की राजनीति है जो नफरत की राजनीति है। हमारे भगवानों का नाम लेकर नफरत फैलाई जा रही है, मैं एक हिंदू होने के नाते यह समझती हूं कि अगर आप भगवान का नाम लेकर कत्ल कर रहे हैं तो उससे बड़ा पाप कोई नहीं है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved