
इंदौर। शहर (Indore) में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन में लगातार बढ़ते तापमान के बाद अब गर्मी का असर रात को भी देखा जा सकता है। कल रात पारे ने छलांग लगाई और पहली बार रात का तापमान 22 डिग्री के करीब जा पहुंचा। इससे रात को भी गर्मी ने परेशान किया, वहीं दिन के तापमान में भी बढ़त जारी रही। मौसम विभाग (weather department) के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी।
विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री और परसों की अपेक्षा 0.5 डिग्री ज्यादा था, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री और परसों रात की अपेक्षा 2.9 डिग्री ज्यादा था। यानी 24 घंटों में ही रात के तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी रिकार्ड की गई। इस दौरान हवाओं का रुख पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी रहा और अधिकतम रफ्तार 17 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो गुरुवार तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और रात का 23 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इसके बाद अगले कुछ दिन तापमान में थोड़ी कमी रहेगी, लेकिन गर्मी का असर बना रहेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved