
डेस्क: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले दूसरा बड़ा दांव चला है. कुछ समय पहले ही फ्रेंचाइजी ने राहुल द्रविड़ को हेड कोच बनाया था. अब विक्रम राठौड़ को बैटिंग कोच के तौर पर टीम में शामिल किया है. इससे पहले वो टीम इंडिया के बैटिंग कोच की भूमिका में थे. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में राहुल द्रविड़ और विक्रम राठौड़ ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. करीब 3 महीने बाद दोनों फिर से साथ जुड़ गए हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved