img-fluid

Tips: गर्मियों में गोरी त्‍वचा बनाने में करें ये घरेलू उपचार

March 06, 2026

नई दिल्‍ली। गर्मी के मौसम (summer season) में अक्सर चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं (hot winds) के कारण चेहरा झुलस जाता है और सांवलापन हावी होने लगता है. ऐसे में हम कई महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन अगर नेचुरल ट्रीटमेंट के शौकीन हैं तो घरेलू उपाय (home remedies) हमेशा कारगर होते हैं. फेस का खोया हुआ ग्लो वापस लाने के लिए आप टमाटर(Tomato ) का इस्तेमाल कर सकते हैं.

चेहरे के लिए औषधि है टमाटर
टमाटर का इस्तेमाल करने से स्किन को निखारने और टाइट करने में मदद मिलती है. इस सब्जी के इस्तेमाल से चेहरे की ज्यादातर परेशानियों का समाधान मुमकिन है क्योंकि इसमे कई अहम न्यूट्रिएंट्स(Nutrients) मौजूद होते हैं जो त्वचा के लिए दवा का काम करते हैं. आइए टमाटर के फायदों के बारे में जानते हैं.



  • टमाटर से चेहरे को होने वाले फायदे
    1. चेहरे से दूर होता है टैन
    टमाटर (Tomato) एक ऐसी सब्जी हैं जिसमें ब्राइटनिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती है और इससे सनर्बन और स्किन टैनिंग के कारण हुआ संवलापन भी दूर हो जाता है. इसके लिए आप एक बड़े टमाटर के पल्प लें और उसमें एक चम्मच दही और नींबू का रस मिला दें. अब इस मिक्सचर को चेहरे और गर्दन के आसपास लगाएं तो और करीब 15 मिनट तक छोड़ दें. आखिर में साफ पानी से चेहरा धो लें. इससे टैन कम होता है और यूवी रेज का असर भी घट जाता है.

    2. चेहरे से कम होता है ऑयल
    जिन लोगों की फेशियल स्किन ऑयली है उनके लिए टमाटर किसी औषधि से कम नहीं है, टमाटर के जरिए चेहरे की सफाई और टाइटनिंग होते है. इसके लिए आप कच्चे टमाटर (Tomato) को बीच से काटकर पूरे चेहरे पर रगड़ लें और करीब 10 मिनट तक छोड़ दें, फिर साफ पानी से धो लें. टमाटर के कारण चेहरे पर ऑयल प्रोडक्शन भी कम हो जाता है.

    Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. हम इसकी पुष्टि नहीं करते है.

    Share:

  • संतरे का छिलका है बहुत लाभकारी, जानिए पांच फायदे

    Fri Mar 6 , 2026
    नई दिल्ली। आप कई तरह के फल खाते हैं, लेकिन इनके छिलकों को फेक देते हैं। क्या आपको पता है कि कुछ फलों के छिलके बहुत स्वास्थ्यवर्धक होते हैं सेहत के लिए? इन फलों में से एक है संतरा, संतरा (Orange) एक स्वादिष्ट फल है जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं, हालांकि अधिकांश लोग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved