
उज्जैन। नारायणा धाम मंदिर और आसपास की जमीन के सीमांकन शुरू हो गया है। इस जमीन पर श्री कृष्ण पाथेय योजना के तहत श्रीकृष्ण लोक बनाया जाएगा। स्मार्ट सिटी और प्रशासनिक अधिकारियों ने मंदिर की जमीन का सीमांकन कार्य शुरू करवा दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की महत्वाकांक्षी कृष्ण पाथेय योजना के अंतर्गत भगवान श्रीकृष्ण एवं सुदामा के मैत्री स्थल नारायणा धाम में निर्माण किया जाएगा। प्रशासन व स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने मंदिर एवं उसकी आसपास की जमीन के सीमांकन का कार्य शुरू किया।
प्रदेश में श्री राम पथ गमन की तरह ही भगवान श्री कृष्ण पाथेय योजना का विकास किये जाने की परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित प्रदेश के विशेष स्थलों जैसे जानापांव (जिला इंदौर), अमझेरा (जिला धार), नारायणा (जिला उज्जैन) व आदि स्थलों को श्रीकृष्ण पाथेय के रूप में विकसित किए जाने की योजना तैयार की गई है। उज्जैन के मंगलनाथ रोड पर स्थित महर्षि सांदीपनि आश्रम भगवान श्रीकृष्ण की विद्यास्थली के रूप में विश्वविख्यात है। यह वही स्थान है, जहां जगद्गुरु भगवान श्रीकृष्ण को उनके गुरु मिले थे। महर्षि सांदीपनि व्यास के आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण, बलराम और सुदामा ने शिक्षा ग्रहण की थी। भगवान श्रीकृष्ण को कंस का वध के बाद श्रीकृष्ण के पिता वसुदेव को उनके पठन-पाठन की चिंता सताने लगी। यह निर्णय लिया गया कि उन्हें शिक्षा के लिए अवंतिका नगरी भेजना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण ने जब सांदीपनि आश्रम में प्रवेश किया था, उस समय उनकी आयु मात्र 11 वर्ष और सात दिन की थी। उन्होंने मात्र 64 दिनों में सोलह विद्याओं और चौंसठ कलाओं का सम्पूर्ण ज्ञान प्राप्त कर लिया था। सांदीपनि आश्रम में महर्षि सांदीपनि व्यास की तपस्थली, सर्वेश्वर महादेव मंदिर, गोमती कुण्ड, विद्यास्थली, कुण्डेश्वर महादेव मंदिर, अंकपाद क्षेत्र तो पहले से थे। गोमती कुण्ड के आस-पास चौसठ कला दीर्घा का निर्माण किया गया है। यहां श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण के द्वारा सीखी गई चौंसठ कलाओं के आकर्षक चित्रों के माध्यम से दर्शन होते हैं।
मित्रता का साक्षी है नारायणा धाम
उज्जैन से कुछ दूरी पर महिदपुर तहसील में ग्राम नारायणा स्थित है। यह स्थल भी उतना ही प्राचीन है जितना महर्षि सांदीपनि आश्रम। नारायणा धाम पर भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा ने रात्रि विश्राम किया था। इसलिए यह स्थल उनकी मित्रता का साक्षी भी है। इससे एक अत्यंत रोचक प्रसंग जुड़ा हुआ है। भगवान श्रीकृष्ण जब यहां विद्या अध्ययन कर रहे थे, तब एक दिन वर्षा की संभावना को देखकर गुरुमाता शुश्रुसा ने लकड़ी लाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा को वन में भेजा। उन्होंने दोनों के लिए दो मु_ी चने एक पोटली में रख दिये, ताकि वे भूख लगने पर खा सकें। चलते चलते दोनों घने वन में पहुंच गये। कुछ समय पश्चात बहुत तेज वर्षा होने लगी, इसके बावजूद दोनों ने सूखी लकडिय़ों का एक-एक ग_र बनाकर अपनी पीठ पर रख लिया। लेकिन अधिक रात्रि हो जाने के कारण वे आश्रम लौटकर नहीं आ सके। बारिश अत्यधिक होने के कारण उन्होंने अपने-अपने ग_र एक पेड़ के नीचे रख दिये और रात्रि विश्राम किया। यही स्थान वर्तमान में नारायणाधाम के रूप में प्रसिद्ध है। यही पर सुदामा ने भगवान श्रीकृष्ण के हिस्से के चने भी खा लिये थे। आज नारायणा में अत्यंत बड़ा और सुंदर मंदिर का निर्माण किया गया है। जिसमें श्रीकृष्ण और सुदामा की सुंदर प्रतिमाएं स्थापित की गयी हैं। भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के ग_र आज भी यहां मौजूद हैं जो अब हरे-भरे वृक्ष बन चुके हैं। बता दें कि बहुत से श्रद्धालु महर्षि सांदिपनी आश्रम में दर्शन करने के पश्चात नारायणाधाम की यात्रा करते हैं। प्रतिवर्ष जन्माष्टमी पर्व पर नारायणा में मेला लगता है और काफी संख्या में श्रद्धालु यहां भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के दर्शन के लिए पहुँचते हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved